Monday, 30 January 2012

रेत़ जैसी है ज़िन्दगी हर पल फ़िसलती है कुछ लम्हा,
क़ाश इन लम्हों को समेटने का हुनर आता होता।

हर पल कुछ हसीन ख़्वाब देखती है ये ज़िन्दगी,
क़ाश उन ख़्वाबो को सच करने का हुनर आता होता।

सुकून की ज़िन्दगी की तलाश में खुद को थका बैठे इस कदर,
क़ाश लम्बे रस्ते को एक पल में तय करने का हुनर आता होता।

ख़ुद के सवालों में आज हम उलझे है कुछ इस कदर,
क़ाश इन सब सवालों से बच के निकलने का हुनर आता होता


                                          --मनीषा--

Sunday, 29 January 2012

मत पूछो यारो मुझसे....

बातें भूल गयी हैं लेकिन,
एहसास नहीं भूला है आज भी
तुझसे दूरी के जब,
एहसास में भी खुश रहते थे॥

तस्वीर तेरी इन आँखों में ,
धुंधली न कहीं ये पड़ जाये
तेरी एक झलक पाने की ख़ातिर,
फ़िरते फ़िरते रहते थे॥

सोते तो नींद नहीं आती,
जगते तो आँखे दुखती थी
दिन कैसे सारा बीत गया,
जाने क्या करते रहते थे॥

पतझड़ बीता सावन आया,
सावन भी जैसे पतझड़ था
हर ख़्वाब मेरे सच होने से पहले,
जब टूट कर गिरते रहते थे॥

करवट ली ऐसी जीवन ने मेरे,
खुशियाँ जैसे हो रूठ गयी
एक ख़ुशी कहीं तो मिल जाये,
बस दुआ ये करते रहते थे॥

क्यूँ उतरी इतनी गहराई में,
जब तैरना न सीखा मैंने
बस यही एक सवाल हम अक्सर,
ख़ुद से पूछा करते रहते है॥

अब तक की सारी बातें जो,
अल्फाज़ो में मैंने है बदली
मत पूछो यारो मुझसे,
ये दर्द कहा छुपे रहते थे॥

             --मनीषा--

Wednesday, 18 January 2012

Hum Tum Jab Yaadon Ke Safar Me.....

Hum tum aksar yaadon ke safar me,
Saath chala karte the,
Kuch baatein hum kahte the
Aur kuch tum kaha karte the.

Kabhi sardi ki dhoop me,
Sadko par tahla karte the,
To kabhi bina chhatri,
Barish ka maza liya karte the.

Kabhi class me sath baith kar,
Padhai kiya karte the,
To kabhi ghumne ki jid me,
Class bank kiya karte the.

Kabhi faltu lecture se hum.
Bore hua karte the,
To kabhi exam me bhi chhuttiyo ke,
Din gina karte the.

Kabhi ruthte ek duje se,
Kabhi use manate the,
Kabhi ghumne ke chakkar me,
Ghar pe daant bahut khate the.

Kabhi exam ke ek din pahle,
Book khola karte the,
Kisne kya kya padh liya,
Ye bhi pucha karte the.

Kabhi ghatia marks dekh kar,
Khud pe hi hasa karte the,
To kabhi copy re-check ke liye,
Form bhara karte the.

Ab to ye saari chize,
Ho gayi hai baat purani,
Jab khud ki galti pe bhi,
Duje pe bigda karte the.

Ab to bas un saari baaton ko,
Yaad kiya karte hai,
Hum tum jab yaadon ke safar me,
Saath chala karte the.

                 - -By Manisha- -

Thursday, 5 January 2012

डायरी....

आज कई वर्षों बाद मैं अपने घर वापस लौटी। जब लौटी तो देखा, वही धूल से लिपटे हुये दरवाजे और खिड़कियाँ, फर्श पर बिछी हुयी धूल की चादर  और अलमारियोँ पर सजीं हुयी किताबें जो समय के साथ-साथ कुछ पीली सी पङ गई थी। तो दूसरी तरफ रखे थे कुछ रंग-बिरंगे पेन जो वक्त बीतने के साथ-साथ चलना भी भूल गये थे। और एक कोने में पङी थी वो पुरानी सी डायरी जो मेरे पूरे अतीत को आज भी खुद में समेटे हुये है।  जब मैनें डायरी खोली तो डायरी के पीले पङ चुके पन्नों ने मुझे एक बार फिर से अतीत में पहुँचा दिया।  अभी मैं अतीत की खुशनुम़ा यादों में खोई ही हुयी थी कि अचानक मेरी नज़र डायरी के उन पन्नों पर पङी जो कई साल पहले मैनें ही फाङ कर फेंक दिये थे।  क्योंकि ज़िन्दगी के कुछ ऐसे राज़ भी थे जिनकी असल ज़िन्दगी में कोई जगह न थी। ये वो राज़ थे जिसे सिर्फ मैं या मेरी  डायरी ही जानती थी

                                --मनीषा साहू 'पंछी'--

Monday, 2 January 2012

एक वक्त ऐसा आयेगा,
जब हर सच नज़र आ जायेगा।
क्या है बन्द दरवाजों के पीछे,
हर राज़ तब खुल जाये गा॥

जो होते है आज हमसे ख़फा,
कल खुद की ही बातों पर बस अफसोस करेंगें।
करेंगें हमारी तरह ही वो कल बातें,
अपना इतना असर तो उन पर बाकी रह जायेगा॥

उन्हें दुनियाँ की फितरतों से बचाने की कोशिश में,
खुद अपने ही जाल में उलझते गये हम,
जो देखते है श़क की निगाहों से आज मुझको,
कल खुद की निगाहों से उनका यकीं टूट जायेगा॥

                                    --मनीषा--

Sunday, 1 January 2012

नव वर्ष का आगमन....

नव वर्ष का हुआ आगमन,
बीत गया देखो फिर एक साल।
प्रवेश करो नये साल में फिर से,
मिटाकर सारे द्वेष, विकार ॥

नयी किरन के साथ है आया
नयी खुशियोँ का पता बताने।
नया सवेरा, नही अँधेरा
नया सौभाग्य बैठा सिरहाने ॥

करो कामना मंगल की तुम,
मंगल होंगें सारे काज।
संशय और अज्ञान मिटाकर,
कर लो नभ में तुम परवाज ॥

नये रंगों से रंगे ये जीवन,
नयी खुशियोँ की भेंट के साथ।
नये पुष्प सा खिले ये उपवन,
नये सवेरे और किरन के साथ ॥

                      --मनीषा--